🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

निजी कंपनी के दबंगों ने चोरी कबूलने खम्भे से बांध लाठी बरसाते रहे ,चीखता रहा मदद की भीख मांगता रहा ?

On: September 20, 2021 7:59 AM

(रिपोर्ट पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ ) कोरबा । चोरी कबूल करवाने के लिए एक निजी कंपनी के दबंगों ने एक अधेड़ को लोहे के पाइप में बांधकर कर बुरी तरह पीटा। पीड़ित चीखता रहा, रहम की भीख मांगता रहा पर, दबंग बेरहमी से लाठी बरसाते रहे। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत दुरपा रोड फोकटपारा निवासी अधेड़ सुभाष राम सिदार 17 सितंबर को दोपहर तीन बजे कुसमुंडा खदान के नया सायलो के पास ओ एण्ड एम में विश्वकर्मा पूजा देखने गया था। वहां से वापस लौट रहा था इस बीच रेलवे फाटक के निकट सामंता निजी निर्माण कंपनी के दो गार्ड उसे पकड़कर कंपनी के कार्यालय सायलो के पास ले गए। दोनों गार्ड ने लोहा चोरी करने का आरोप लगाते हुए इसे स्वीकार करने के लिए बुरी तरह उसे पीटा । अधेड़ सुभाष ने चोरी करने से इन्कार किया तो उसे पाइप के खंभे में रस्सी से बांध दिए और गार्डों व उसके दो अन्य साथियों ने सुभाष पर डंडे बरसाए।

दबंग कहते रहे जब तक चोरी करना स्वीकार नहीं करोगे तब तक पीटते रहेंगे। घायल अवस्था में उसे कुसमुंडा मार्ग में फेंक कर चले गए। पूरे घटनाक्रम की वीडियो किसी ने बना ली और इंटरनेट मीडिया में यह वायरल हो गया इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित को ढूंढ कर मामला दर्ज की।

थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि पीड़ित सुभाष की रिपोर्ट पर मामले में कुसमुंडा पुलिस ने सामंता कंपनी के दो गार्ड एवं उनके दो साथियों सहित कुल चार लोगों के विरुद्ध धारा 294, 330, 34, 348, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया है । मारपीट करने वाले दोनों गार्ड सूर्या शुभम निजी सिक्यूरिटी कंपनी हैं। यह निजी कंपनी कुसमुंडा सहित गेवरा व दीपका परियोजना के लिए भी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment