🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए गांव-गांव में घुमेगा रथ

On: September 20, 2021 10:09 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 20 सितम्बर 2021) भारत की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में स्वच्छता का संदेश देने के लिए जिले में भी स्वच्छता स्थायित्व रथ के पहिए गांव गांव में घुमेंगे। जिसको आज जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, सभापति श्रीमती मीनू सुमंत यादव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सभी समितियों के सभी सभापति एवं सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान के इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी स्वच्छता पर विशेष जोर देते थे। इस परिपेक्ष्य में गांधी जयंती 2 अक्टूबर के पूर्व यह रथ यात्रा प्रारंभ की गई है। जो जिले के सभी ओ.डी.एफ गांव में जाएगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस ने बताया कि स्वच्छता स्थायित्व रथ चलाये जाने का उद्ेदश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा कचरों के उचित निपटाने करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना है। रथ के द्वारा आॅडियो-वीडियो के माध्यम से स्वच्छता का संदेश, शौचालय का निर्माण, निर्मित शौचालयों का उपयोग और अपने घर के आसपास स्वच्छता को बनाए रखने तथा बरसात के मौसम में डायरिया, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के फैलाव को नियंत्रित करने के उपाय की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रथ के द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मंे बनाए गए शौचालयों को उपयोगी बनानें तथा जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को ओ.डी.एफ.-प्लस बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता रथ के माध्यम से आम नागरिकोें के स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने तथा बरसाती बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सीय उपायों की जानकारी दी जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment