🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

समाज ने कोतवाली थाना का किया घेराव
चाकूबाजी से छात्र की मौत मामले में लापरवाही का आरोप
विधायक व पुलिस के खिलाफ भी हुई नारेबाजी

On: September 20, 2021 6:42 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । शहर के संजय मैदान रामभांठा में स्थित डॉ कैलाश नाथ काटजू स्कूल में हुए चाकूबाजी का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है। इस बार युवा संकल्प और भीम आर्मी संगठन में स्थानीय रामनिवास टाकीज चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सिटी कोतवाली थाने का घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम के दौरान मृतक छात्र की मदद नही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी को फांसी देने की मांग पर नारे लगाया गए। आंदोलनकारियों ने सरेआम स्कूल प्रांगढ में चाकूबाजी की घटना में स्थानीय विधायक प्रकाश नायक को भी जमकर कोसते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। चूंकि इस घटना में समाज का यह आरोप है कि जिस प्रकार राजनीति के जरिए एक छात्र की सरेआम हत्या होनें के बाद भी स्थानीय विधायक ने परिवार जनों से उनका हाल चाल तक नही जाना।
उल्लेखनीय रहे कि विगत दिनों शहर के रामभांठा में स्थित डॉ. कैलाश नाथ काटजू में दिनदहाड़े घुसकर एक छात्र सागर टण्डन को चाकू मार कर उसकी हत्या कर देने के मामले में युवा संकल्प के द्वारा संजय मैदान से एक रैली निकालकर एसपी पहुंचकर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। लंबे समय गुजर जाने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नही होनें से आज युवा संकल्प व भीम आर्मी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय रामनिवास टाकीज चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसके बाद युवा संकल्प व भीम आर्मी संगठन के द्वारा एक रैली निकाली गई इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन व स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारे लगाए गए। इस रैली के बाद आक्रोशित लोगों ने रामनिवास टाकीज चौक से लेकर सिटी कोतवाली तक पैदल मार्च भी किया और वहां पहुंचकर कोतवाली थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment