रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) अपने लाडले नेता युद्धवीर के असमय चले जाने से पूरी भाजपा शोक में डूब गई है। जूदेव परिवार ने कभी भी पार्टी देखकर जनहित का पैमाना तय नही किया बल्कि सर्व जन हिताय ही इनकी पहचान रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे युद्धवीर जी की आत्मा को सदगति प्रदान करे एवं परिवार को इस विकट परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने का सामर्थ्य प्रदान करे। आज की सुबह जूदेव परिवार के शुभचिंतकों के लिए अशुभ संदेश लेकर आया लोग सुबह सुबह ही इस खबर को सुनकर शोक में डूब गए एवं अपने लाडले एवं धाकड़ नेता की स्मृतियों को याद करने लगे। क्या भाजपा क्या कांग्रेस सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता सभी ने सोशल मीडिया में अपनी अपनी शोक संदेश प्रेषित की है। सोशल मीडिया में आज दिन भर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। ओपी चौधरी,गुरूपाल सिंह भल्ला,जगन्नाथ पाणिग्रही,सत्यानंद राठिया,बृजेश गुप्ता,विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमावर,श्रीमती केराबाई मनहर,अरुण धर दीवान, सतीश बेहरा,ज्योति पटेल,आशीष ताम्रकार, कौशलेश मिश्रा,पुनीत राम चौहान,श्रीमती शांता साय, चंद्रप्रकाश पांडे एवं जिले के अन्य सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा शोक प्रगट किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

