🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जनचौपाल में एसडीओपी खरसिया व थाना प्रभारी भूपदेवपुर ने ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया

On: September 21, 2021 3:22 PM

रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 21.09.2021 को थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अन्तर्गत आयोजित पुलिस जन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा ग्रामीणों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम, ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय द्वारा उपस्थित महिला एवं बच्चों को महिला अपराधों एवं गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी ऐसे अपराधों को बढने न देकर इसका विरोध करने की समझाइश दी गई । उपस्थित जन समूह को एसडीओपी खरसिया द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने तथा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा पर कार्रवाई करने पुलिस को सूचना देने प्रोत्साहित किया गया।

जन चौपाल कार्यक्रम में एसडीओपी एवं थाना प्रभारी द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया एवं कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया एवं ग्रामीणों की कुछेक समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया है । कार्यक्रम में संरपच, पंच, महिला समूह की सदस्यगण के साथ ही काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहीं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment