🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आम जनता की शिकायत को गंभीरता से नही ससुने वाले एएसआई और आरक्षक को एसपी ने किया निलबिंत
एसडीओपी सारंगढ़ को सौपा जांच का जिम्मा

On: September 21, 2021 3:28 PM

रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा द्वारा दो अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया पुलिस अधिकारी द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करना परिलक्षित होने पर थाना बरमकेला के सहायक उपनिरीक्षक एवं एक आरक्षक को निलंबित किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता श्रीमती रुकमणी यादव पति सुंदर यादव ग्राम बंधनपुर थाना बरमकेला द्वारा प्रस्तुत आवेदन अनुसार मारपीट के मामले में विधि अनुरूप कार्यवाही नहीं किए जाने के फलस्वरुप सहायक उपनिरीक्षक कमल राजपूत थाना बरमकेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है । वहीं शिकायतकर्ता महेंद्र डनसेना पिता श्री उमाचरण डनसेना निवासी ग्राम लोधिया बरमकेला द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र जिसमें आरक्षक 1141 नंदू यादव, थाना बरमकेला द्वारा उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग करना उल्लेखित किया गया है । शिकायत के आधार पर आरक्षक नंदू यादव थाना बरमकेला को निलंबित कर रक्षित केंद्र रायगढ़ संबद्ध किया गया है, निलंबन अवधि में पुलिसकर्मियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ को प्रकरण की प्राथमिकी जांच कर 05 दिवस के भीतर पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा पुलिसकर्मियों के अच्छे कार्यों को जहां प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं कार्य पर उदासीनता एवं विधि अनुरूप कार्यवाही नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment