रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत ओंगना से पोटिया वन मार्ग में सड़क के बीच आज फिर खड़ा नजर आया दंतैल हाथी।, वहीं इस मार्ग से आवागमन करने वालों में हड़कंप मच गया, कुछ देर तक राहगीर डरे सहमे मार्ग के दोनों छोर में खड़े रहे, जब तक की अतिकाय ने जंगल की ओर रुख नही कर लिया। फिर भी मन में भय लिए लोग जैसे तैसे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे ओंगना पोटिया मार्ग के बीच जब लोग अपने घरों की जा रहे थे तभी रास्ते के बीचों बीच एक हाथी जंगल से निकल कर आ धमका जिसे देख आवाजाही करने वालों के हाथ पांव फूलने लगे कुछ देर तक लोग वहीं सड़क के दोनों छोर में सुरक्षा की दृष्टि से थम से गए जब तक कि हाथी जंगल के अंदर नही चले गए हाथी के जंगल अंदर जाने के बाद भी डर डर कर लोग सड़क पार कर घर की ओर जा सके। बताया जा रहा है करीब 4 दिनों से ये दोनों हाथी मदमस्त होकर ग्राम अमापाली, आमगाँव ,पोटिया और ओंगना गांव किनारे जंगल मे घूम रहे है लिहाजा क्षेत्रवासियों को हाथी को लेकर काफी चिंता सता रही है ।
इधर हाथी लगातार फसलों को क्षेत्र में नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में देखा यह जा रहा है की हाथी पलभर में इस जंगल से उस जंगल विचरण कर रहे जिससे हाथी का लोकेशन सहीं ढंग से नही मिल पा रहा है। जिस कारण वनकर्मियों को शायद हाथी आमद की सटीक जानकारी भी नही हो पा रही है और जिसका खामियाजा शायद हाथी प्रभावित भोले भाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है रात में ग्रामीण जग जग कर सोने को मजबूर है ताकि किसी भी तरह की नुकसानी से बचें ,और लोगों को बचाया जा सके ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

