रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) अधिकारियों को सोशल पुलिसिंग के कार्यों का विस्तार करने व अपराध नियंत्रण पर दिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश रायगढ। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा पुलिसिंग में कसावट लाने एक-एक अनुविभागवार थाना, चौकियों की समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 21/09/2021 को एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा सारंगढ़ डिवीजन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के कार्यालय में डिवीजन के सभी थाना, चौकी प्रभारियों की बैठक लिया गया, जिसमें उनके द्वारा सोशल पुलिसिंग के कार्यों का विस्तार तथा अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं । बैठक में उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के मंशानुरूप प्रत्येक गांव में पुलिस की जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधियों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने प्रोत्साहित करने कहा गया । उन्होंने थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए स्वयं भ्रमण करने व जांच में संलग्न रहने निर्देशित दिए तथा नगर में सुरक्षा की दृष्टि से जन सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा गया व जितने कैमरे संचालित हैं, उनके उचित रखरखाव व मॉनिटरिंग के निर्देश दिये । उनके द्वारा प्रभारियों को उनके क्षेत्र की सभी व्यवसायिक दुकाने विशेषकर सराफा दुकानों एवं बैंकों की सुरक्षा जांच नए सिरे से कर आवश्यक सावधानी बरतने कहा गया है । एडिशनल एसपी द्वारा शीघ्र ही अनुविभाग में क्राइम मीटिंग लेना बताएं जिसके लिए उन्हें प्रभारियों को समय देते हुए थाने का अपराध, शिकायतों का निराकरण कर लेना कहा गया है । मीटिंग में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी सारंगढ़, कोसीर, सरिया, डोंगरीपाली, केडार, चौकी प्रभारी कनकबीरा उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

