🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खरसिया – नगर सरकार आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर है गंभीर

On: September 22, 2021 12:47 AM

खरसिया (वायरलेस न्यूज़) शहर की सवेदनशिल नगर सरकार द्वारा जरूरतमंद एवं आम नागरिकों की समस्याओं का विशेष ध्यान रखते हुए कल वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर 7 तथा वार्ड नंबर 9 के जरूरतमंद हितग्राहियों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनीलशर्मा
पार्षद प्रतिनिधि परीक्षित राठौर, लाला राठौर, पार्षद ज्योति सिदार, द्वारा बीपीएल राशन कार्ड का वितरण किया गया। शहीद श्री नंद कुमार पटेल जी से प्रेरणा प्राप्त
नगर पालिका परिषद की सतत सक्रिय तथा आम जनों के कार्यों को लेकर हमेशा उपलब्ध रहने वाली अध्यक्ष श्रीमती राधा सुनील शर्मा शहर की साफ सफाई, विशेषकर बरसात के मौसम को देखते मौसमी बीमारियों डेंगू आदि की रोकथाम के लिए लगातार शहर की सभी नालियों एवं मोहल्लों में दवा का छिड़काव किए जाने के साथ ही पेयजल की आपूर्ति, लाइट, आवास,
निराश्रित पेंशन,
श्रद्धांजलि राशि,
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए आम नागरिकों से जुड़े हुए सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ हमेशा तत्पर रहती हैं एवं आम नागरिकों की सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर राहत पहुंचाने का काम कर रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने आम नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि आपको उपरोक्त किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप यदि स्वयं उपस्थित होने में असमर्थ हो तो व्हाट्सएप या फोन के माध्यम से भी हमें अवगत करा सकते हैं आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment