🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के 707 पदों पर होगी नई भर्ती

On: September 23, 2021 1:22 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 23 सितंबर 2021) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 707 पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये गए हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के लिए जेई के 307 पद हैं तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद हैं। इसके लिए 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन जमा किये जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पर लॉग-इन कर आवेदन सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करना होगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में जेई के 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में जेई के 193 पद, जनरेशन कंपनी में 62 और ट्रांसमिशन कंपनी में 12 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफरमेशन टेक्नालॉजी संकाय के पद हैं।

तीनों पॉवर कंपनी में सिविल संकाय के 40 पद हैं, जिनके लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं।

इसी तरह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी में 50 पद और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 350 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र में 68 और सरगुजा (अंबिकापुर) क्षेत्र में 44 पदों पर भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के लिए वहीं के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के 238 पद हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।

जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आपरेटर पदों के स्टायपेंड, दायित्व, भर्ती के लिए वांछित अर्हता, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क व चयन प्रकिया की विस्तृत जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट में देखी जा सकती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment