Reporter Pushpendra Shrivas
कोरबा (वायरलेस न्यूज़) . कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले में 3 नायब तहसीलदारों का तबादला किया है । शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में कलेक्टर महोदया ने दीपका के वर्तमान नायब तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी को पोड़ी उपरोड़ा स्थानांतरित किया है । श्री सोनी का पूरे कोविड-काल के दौरान उप तहसील क्षेत्र दीपका में समूचा प्रबंधन व उचित व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण योगदान रहा व उन्होंने दोनों ही चरणों के लॉकडाउन में समस्त प्रोटॉकल्स का बेहतर क्रियान्वयन किया । जिला दंडाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने दीपका उपतहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव को दी है , इससे पहले वे पाली तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे थे । वहीं पोड़ी-उपरोड़ा की नायब तहसीलदार श्रीमती ममता रात्रे का तबादला पाली तहसील किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

