रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा :- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोरबा जिले का पुलिस कप्तान का प्रभार लेते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर निर्देशित किया था कि कोरबा जिले में सिर्फ कानून का राज चलना चाहिए किसी भी गुंडे बदमाश या असामाजिक किस्म के लोगों का आतंक कोरबा जिले में नहीं होना चाहिए ।
साथ ही विगत कुछ वर्षों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर निगरानी,गुंडा फ़ाइल तैयार करने हेतु एवम लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही किए जाने बावत निर्देश दिए गए थे ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए निर्देश के पालन में सम्बंधित अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक /अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने पर्यवेक्षण में सभी थाना / चौकी में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था जिसे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है । कुछ बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि अमन पसन्द नागरिकों के साथ पुलिस मित्र एवम सहयोगी की भूमिका में काम करेगी किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त एवम कठोर कार्यवाही किया जाएगा ।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कहा है कि पुराने बदमाशों सहित नए बदमाशों का थाना में परेड कराकर शांतिपूर्ण एवम समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाइश दिया जाए , जिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जाए । नए गुंडा बदमाशों के नाम इस प्रकार हैं :-
1- अंकित श्रीवास्तव पिता विनोद श्रीवास्तव निवासी अमरैयापारा मानिकपुर
2- विकास सिंह पिता अलख निरंजन सिंह निवासी मानिकपुर
3- विशाल साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू निवासी पुरानी बस्ती कोतवाली
4- पंकज शर्मा पिता रविन्द्र शर्मा निवासी अमरैयापारा मानिकपुर
5- शिवा बाग पिता स्व रामदास बाग निवासी उड़िया बस्ती राजीव नगर दर्री
6- ताता उर्फ अभय गोस्वामी पिता आशीष गोस्वामी निवासी अयोध्यापुरी दर्री
7- करन गिरी पिता राजीव गिरी निवासी गेवरा बस्ती कुसमुंडा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

