🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा पुलिस की समीक्षा बैठक : उप निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को निरीक्षक पद स्तंभ लगाकर किया पदोन्नत

On: September 25, 2021 5:58 AM

➡️लंबित अपराध, लंबित शिकायत को तत्काल निकाल के लिए दिया आदेश।

➡️CSP तथा SDOP को मर्ग डायरी फाइल करने के लिए दिए समय सीमा।

➡️ अवैध गतिविधियों जुआ,सट्टा, डीज़ल चोरी पर रोक लगाने के दिए निर्देश।

➡️साइबर संबंधित अपराधों में अपराध कायमी हेतु दिए निर्देश।
➡️नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा थाना चौकी प्रभारी से संबंधित क्षेत्र की जानकारी ली
➡️ उप निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव को निरीक्षक पद स्तंभ लगाकर किया पदोन्नत।

➡️उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए किया इनाम की घोषणा।
(रिपोर्ट पुष्पेन्द्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़)कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा आज दिनांक 24/09/2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के मीटिंग हॉल में अपराध समीक्षा बैठक में साइबर अपराध चोरी लूट, अन्य भादवि के अपराधों की कायमी में पक्षपात ना हो चाहे वह गरीब, अमीर या अन्य। गंभीर अपराधकर्ता आरोपियों को सजा दिलाने, थानों के बीट सिस्टम को सुधार कर बीट को तीन भागों में निम्ननुसार बाटे 1. रेड, 2. ऑरेंज, 3.ग्रीन, न्यायालय के आदेश बाद जिन मामले में अपराध कायम नही हुआ हो तो तत्काल अपराध कायम करें।

‘खाकी के रंग स्कूल के संग’ कार्यक्रम को गति प्रदान करने निर्देश

अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने निर्देश दिये। बुधवार एवं शुक्रवार को “खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम को चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुंडा एवं निगरानी बदमाश की जांच प्रत्येक सप्ताह को करने तथा गुम इंसान की पतासाजी लगातार करने दिये निर्देश।

विभिन्न अपराधों में कसावट लाने जरूरी दिशा नर्देश

गंभीर अपराध में विशेष ध्यान देने के साथ साथ आरोपी को सजा दिलाने के मक़सद से विवेचना का स्तर बनाये रखने निर्देशित किया गया। अपराधों में कसावट लाने समय सीमा में माननीय न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया।
ज़िले के सभी प्रभारियों को जुआ ,सट्टा कबाड़ में प्रभावी कार्यवाही के साथ साथ डीज़ल चोरी पर व्यापक कसावट लाने निर्देशित किया गया ।

.नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा 173(8) की मामलो की विस्तार से समीक्षा किया गया, समीक्षा पश्चात कमियों को दूर करने के लिए दिया दिशा निर्देश एवं जिलें में घटित होने वाली महिला संबंधित अपराधो कि समीक्षा कर समय पर निराकृत कराने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

उप निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव को निरीक्षक पद चिन्ह लगाकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया पदोन्नत

मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक , श्री ईश्वरी प्रसाद त्रिवेदी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment