रायगढ।बरौद काॅलरी (वायरलेस न्यूज़) एसईसीएल के आन्तरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी संजीव अग्रवाल ने बुधवार को जामपाली खुली खदान का निरीक्षण किया साथ ही जामपाली के सुरक्षा समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक कर चर्चा की। एसईसीएल आईएसओ अधिकारी श्री अग्रवाल ने खान का विधिवत निरीक्षण कर पीएससी की बैठक में विस्तृत चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों एवं पीएससी सदस्यों को उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण में आईएसओ संजीव अग्रवाल के साथ रायगढ़ क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी पुष्पराज प्रिय, जामपाली के उपक्षेत्रीय प्रबन्धक अजय कुमार चौबे, खान प्रबन्धक यू एन झा, प्रभारी खान सुरक्षा अधिकारी डी के अहिरवार, खान अभियंता ब्रजेश कान्त, कामगार निरीक्षक विधुत राजेश वर्मा, कामगार निरीक्षक खनन तौहिद अंसारी सहित पीएससी सदस्य एसईकेएमसी, बीएमएस, एटक, एचएमएस, व सीटू के प्रतिनिधिगण शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

