रायगढ ।(वायरलेस न्यूज़) श्री रुपानाधाम स्टील में दो दर्जन से भी अधिक युवको ने घुसकर मारपीट व तोड़फोड़.गार्ड से करने का मामला प्रकाश में आया है। इस वाकये की मिली जानकारी के अनुसार श्री रुपानाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड सराईपाली में आज सुबह साढ़े नौ बजे दो दर्जन से अधिक युवक मुख्य द्वार से लाठी डंडो से लैस बलात प्लांट में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करके सुरक्षाकर्मी के साथ लूटपाट करते हुए उसे जान से मारने की कोशिश भी की सुरक्षाकर्मियो के समझाए जाने पर भी युवको ने भारी हंगामा मचाया। लिहाजा सीसीटीवी में कैद युवको की शिनाख्त ग्राम जमडबरी ग्रामपंचायत के संतोष चौहान,सोनू चौहान,सुधीर मालाकार नारायण राठिया, विनोद व अन्य के रूप में हुई है।रुपानाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी ने इन सभी के खिलाफ पूंजीपथरा थाने में नामजद शिकायत की है पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है…. समूचे रुपानाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में भय का वातावरण निर्मित हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

