बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) नगर की सामाजिक संस्था भारतीय सिंधु सभा द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है इस बाबत पूज्य पंचायत भवन भक्त कंवरराम नगर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें महिला विंग द्वारा 1 अक्टूबर को होने वाले विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम एवं 3 अक्टूबर को श्री झूलेलाल मंगलम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अंतिम रूपरेखा तैयार की गई एवं एवं समिति के सभी सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों संबंधित चर्चा की गई .इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा के अध्यक्ष महेश पमनानी ने आज भारतीय सिंधु सभा की सदस्यता ग्रहण की एवं सभी सदस्यों ने उनका हर्ष ध्वनि से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन तीर्थानी, हुंदराज जेसवानी, धनराज आहूजा ,मनोहर , हरीश भागवानी, रमेश लालवानी, शंकर मनचंदा, सतीश लाल, जगदीश जज्ञासी, मोहन जेसवानी, राम सुखीजा, भरत आडवाणी, प्रताप आईलानी,रमेश मेहरचंदानी ,मोहन मोटवानी, दिलीप घनश्यानी, हुंदराज मोटवानी ,अमर चावला, हरगुन कारडा ,अमर , संतोष बुधवानी, हरीश मोटवानी एवं अनेक सदस्यगण सक्रिय हैं.उक्ताशय की जानकारी श्री
विजय दुसेजा ने दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

