🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दिव्या अरविंद एवम कांति बनी थ्री स्टार (फेस ऑफ द मंथ)

On: November 27, 2020 10:09 AM

आयुक्त के पहल की हो रही प्रशंसा

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 27 नवंबर20) जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में नगर निगम रायगढ़ निगम आयुक्त के द्वारा शहर में विभिन्न कार्यो के निष्पादन के लिये निगम के कर्मचारियों को नियुक्त किये गए जिनमे 3 कर्मचारियों ने अपने कर्तब्य एवम दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्ण किया जिसके लिये निगम के मुख्य द्वार में फ़ोटो चस्पा कर इन कर्मचारियों को इस माह के थ्री स्टार (फेस ऑफ द मंथ) से सम्मान प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिये सराहनीय पहल किया जिसमे कर्मचारियों को विभिन्न कार्यो की जिम्मेदारी दी गई जिसे उन्होंने निष्ठा पूर्वक किया,और उन्हें , थ्री स्टार (फेस ऑफ द मंथ )का ताज मिला जिनमे निगम के एनयूएलएम विभाग की कर्मचारी सी ओ दिव्या पांडे ने अक्टूबर माह में सर्वाधिक यूजर चार्ज टेक्स वसूल कर राजस्व बढ़ाया और अपना नाम सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियो में लाया।विदित हो कि कलेक्टर सभागार बैठक दौरान जिला कलेक्टर भीम सिंह के द्वारा भी इन्हें उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिये बधाई एवम शुभाशीर्वाद मिला।
वही निगम के कर्मचारी सफाई दरोगा अरविंद द्विवेदी जिन वार्डो के प्रभारी रहे उन वार्डों में सफाई और स्वच्छता नियमित बनाये रखे जिसके लिये उनका नाम सर्वश्रेष्ठ सूची में शामिल किया गया।विदित हो कि अम्बिकापुर स्वच्छ शहर देख कर लौटने के बाद उन्होंने अपने वार्डों में वहां के तर्ज पर कार्यशैली करने प्रयास किया।
वही निगम की स्वच्छता सुपरवाइजर दीदी कांति साहू जिन्होंने अपने क्षेत्र से सेंटर में डोर टू डोर गिला एवम सूखा कचरा रिक्शा दीदियों के द्वारा सुचारू रूप से संचालित कर सेंटर में ब्यास्थित कराया,अब उन्हें दूसरे सेंटर को भी ब्यवस्थित करने जिम्मेदारी मिली है।उनके निष्ठापूर्ण एवम ईमानदारी को देखते हुए निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इस माह का सितारा बनाया।
इन कर्मचारियों की रिपोर्ट विभाग वॉर अधिकारियों ने कमिश्नर को उपलब्ध कराई जिनके आधार पर सर्वेष्ठ कर्मचारी की सूची बनाकर नगर निगम मुख्य द्वार में फ़ोटो चस्पा किया गया।
निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि जो भी कर्मचारी कोई भी वर्ग का हो कर्तब्यनिष्ठता और जिम्मेदारी से अपने कार्य को करता है तो उसके उत्साहहवर्धन एवम सम्मान के लिये यह प्लानिंग की गई है। जिसमे 3 कर्मचारीयो को फेस ऑफ द मंथ दिया गया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment