🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चेंबर खरसिया ने पुलिस टीम का किया सम्मान

On: October 5, 2021 8:04 AM

खरसिया (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)

सर्राफा व्यापारी पर हुए हमले के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खरसिया के द्वारा एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे थाना प्रभारी सुमत राम साहू चौकी प्रभारी जीपी बंजारे एवं पुलिस टीम का आभार प्रकट करते हुए सम्मान किया गया
उक्त अवसर पर एसडीओपी निमिषा पांडे ने कहा कि टीम के सैनिक कड़ी मेहनत करते हैं जिसके कारण टीम को सफलता मिलती है उनका मनोबल हमेशा बढ़ा रहे इसके लिए इनका सम्मान किया जाना जरूरी है सम्मान के असली हकदार भी यही हैं l
चेंबर अध्यक्ष खरसिया रामनारायण संटी सोनी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्राफा व्यापारी राजेंद्र सोनी के हमलावरों को 24 घंटे के अंदर लूटे गए माल सहित गिरफ्तार करने पर क्षेत्र के व्यापारियों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बढ़ गया है पुलिस टीम द्वारा घटनाक्रम पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी का सराहनीय कार्य किया है इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खरसिया आपका आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करता है कि आप सदैव क्षेत्रवासियों और व्यापारी बंधुओं को सहयोग प्रदान करते रहेंगे
यहां बताते चलें कि
दिनांक 01/10/2021 के शाम पुलिस चौकी जोबी अन्तर्गत ग्राम साजापाली के पास सोने चांदी के व्यापारी सक्ती निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी (50 वर्ष) से मारपीट कर जेवरातों की लूटपाट करने वाले तीनोंआरोपियों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गिरफ्तार कर व्यापारी से लूट की सारी सम्पत्ति की बरामदगी की गई है । खरसिया थानाक्षेत्र के स्थानीय तीन युवकों द्वारा पूरी प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया गया था । जानकारी के अनुसार हटरी चौक सक्ती निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी की सक्ती में ज्वेलर्स की दुकान है, वे आसपास के गांव में लगने वाले हाट बजार में भी दुकान लगाया करते थे । दिनांक 01/10/2021 को पूर्व की भांति राजेन्द्र सोनी ग्राम बेहरचुंआ बाजार दुकान लगाने सोने चांदी के जेवरात करीब 4.5– 5Kg कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार तथा अन्य सामान फैंसी पायल घुंघरू, पीतल के सामान करीब 04 लाख 50 हजार रूपये का लेकर अपने मोटर सायकल में गये थे । बाजार के बाद शाम करीब 06-06:30 बजे के आसपास घर लौटते समय ग्राम साजापाली रोड़ पुल के आगे अज्ञात आरोपियों द्वारा राजेन्द्र सोनी से मारपीट कर सोने, चांदी के जेवरात, बहीखाता व अन्य फैंसी जेवरात को लूटकर भाग गये ।

एसडीओपी निमिषा पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को 24 घंटे के अंदर लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया एवं व्यापारी राजेंद्र सोनी को तत्काल खरसिया हॉस्पिटल प्राथमिक उपचार पश्चात रायगढ़ मेट्रो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जिससे व्यापारी की हालत अब सामान्य है उपरोक्त घटनाक्रम पश्चात शत प्रतिशत माल की बरामदगी के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर करने और सर्राफा व्यापारी को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा सचिव जेपी हमाल पारा संरक्षक अशोक अग्रवाल (पूर्व चेंबर अध्यक्ष) ने पुलिस प्रशासन और टीम का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment