एलबम की पूरी टीम को मिली बधाई
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ )जिला कांग्रेस कमेटी में छतिसगढ़ी अल्बम परी का विमोचन महापौर जानकी काट्जू ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के करकमलों से एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ।
क्षेत्र के छत्तीसगढ़िया लोक गायक संतोष सावंत के द्वारा लिखा एवं गाया हुआ खूबसूरत अल्बम जिसका नाम परी दिया गया है,को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महापौर जानकी काट्जू ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के करकमलों तथा कमेटी में प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,विकास शर्मा,सौरभ अग्रवाल,आरिफ हुसैन,साकिस हुसैन की गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर महापौर जानकी काट्जू एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने गायक संतोष सावंत एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और सांस्कृतिक गतिविधियों से छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बरकरार रखने में कलाकारो का विशेष योगदान बताया उन्होंने कहा आने वाले समय में निश्चित ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति पूरे देश मे जानी जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

