🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक मिज़ोरम के लिए हुए रवाना
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने देंगे निमंत्रण

On: October 7, 2021 8:22 AM


रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक गुरुवार को मिज़ोरम के लिए रवाना हुए।वें छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेनें के लिए नृत्य दलों को निमंत्रण देनें के लिए अधिकारियों की टीमों के साथ मिज़ोरम गए है।
ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक रायपुर राजधानी में द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है।इस आयोजन में सभी राज्यों एवं केंद शासित प्रदेशों के आदिवासी दलों को महोत्सव में सम्मिलित होने निमंत्रण दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अपिव विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक को छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मिज़ोरम की जिम्मेदारी दी गई है।इस निर्देश के तहत विधायक श्री नायक गुरुवार को सुबह रायगढ़ से रवाना हुए।मिज़ोरम रवाना होने के पूर्व रायगढ़ विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित द्वितीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी दल शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।निश्चित तौर से यह आयोजन भव्य व यादगार होगा।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है इससें आदिवासी नृत्य दलों कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुझे मिज़ोरम के आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण देनें की जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कला व कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जो यह आयोजन कर रहीं है वह प्रशंसनीय है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment