( रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा) भारतीय वायु सेना दिवस, 8 अक्टूबर 2021 को ग्रुप कप्तान एल्विस क्लिंटन रोड्रिग्ज को वायु सेवा सम्मान प्रदान किया गया। 22 वर्षों से मातृभूमि की रक्षा में तत्पर एल्विस कोरबा जिले के राजेन्द्र प्रसाद नगर कालोनी निवासी हैं। इनके पिता अर्नेस्ट रोड्रिग्ज सीएसईबी में कार्यरत थे तथा माता बीकन स्कूल में शिक्षिका थीं। एल्विस ने अपनी शुरुआती शिक्षा बीकन उच्च माध्य शाला से प्राप्त करने उपरांत, उच्च शिक्षा कोलकाता में हासिल की। सन 1998 में वायु सेना में चयनित होकर वे देश की रक्षा में सेवा दे रहे हैं। कारगिल युद्ध के दौरान अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन कर इन्होंने वीरता पुरस्कार हासिल किया। एल्विस पूर्व में राष्ट्रपति के हाथों भी सम्मानित हो चुके हैं। अपनी देशभक्ति और कार्यकुशलता के बूते इनका चुनाव राफेल जेट उड़ाने वाले प्रथम 3 पायलट में किया गया और अब ये अन्य पायलट को प्रशिक्षण दे रहे हैं। एल्विस ग्रुप कप्तान के रूप में पुणे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एल्विस की इस उपलब्धि से निःसंदेह कोरबा जिला भी गौरवान्वित हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

