बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति ने चार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला भी किया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप ने अधिसूचना जारी की.

इसके मुताबिक, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. , जानें डिटेल्स इन 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस मेघालय के जज रंजीत वी मोरे को मेघालय चीफ जस्टिस बनाया गया है. इसके अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया. हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस आरवी मालीमथ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रितू राज अवस्थी को कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है ।


Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

