🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर श्री सिंह ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक

On: October 13, 2021 5:28 AM

नियमित करें पीने की पानी की जांच-कलेक्टर सिंह

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) फील्ड टेस्ट किट से गांव के जल स्त्रोत से निकलने वाले पानी की जांच नियमित अंतराल में होनी चाहिए। इसकी जांच रिपोर्ट की स्थिति से गांव वालों को अवगत कराने के साथ इसे ग्राम सभा के एजेंडा में भी शामिल कराएं।
यह बातें कलेक्टर भीम सिंह ने मंगलवार को आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में स्वीकृत कार्य और उसकी स्थिति, स्वीकृत कार्य के अनुसार जानकारी ली। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन अभियंता श्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी तरह स्वीकृत कार्यों में तकनीकी स्वीकृति और प्रशासकीय स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों से रायगढ़ जल जीवन मिशन के अंतर्गत बेहतर कार्य कर रहा है। कार्यपालन अभियंता श्री सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत 11 अक्टूबर 2021 की स्थिति में कुल 6831 एफएचटीसी प्रदान किया गया है। जिला एवं स्वच्छता मिशन के द्वारा 42 रिट्रोफिटिंग योजना और 114 सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर योजनाओं के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित प्रस्तावित है। इसी तरह आज दिनांक को 20 निविदाओं से प्राप्त दर को स्वीकृति दी गई है। बैठक के दौरान जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला को एनएबीएल मान्यता के लिए आवश्यक अतिरिक्त सामग्री क्रय करने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों और केमिकल की आवश्यकता के लिए 19.91 लाख व्यय की स्वीकृति दी गई। इसी तरह पूर्व में जल परीक्षण के लिए 11 मानकों की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें जल परीक्षण के लिए 6 और मानकों को शामिल करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सोलर पंप स्थापित करने संबंधित कार्यो की भी समीक्षा की। इस दौरान कार्य में लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन सभी गांव में सभी लोगों तक स्वच्छ पीने की पानी के साथ दैनिक उपयोगिता के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। यह समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को तय लक्ष्य के अनुसार समय सीमा के भीतर समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने जरूरी सुझाव जिला पंचायत सीईओ डॉ रवि मित्तल ने दिए। बैठक में लोक एवं स्वास्थ्य कार्यपालन अभियंता श्री संजय सिंह, जल संसाधन कार्यपालन अभियंता श्री कुर्रे, सीएसपीडीसीएल कार्यपालन अभियंता श्री गुंजन शर्मा, श्री साहू एवं क्रेडा कार्यपालक अभियंता श्री ध्रुव आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment