कोरबा (वायरलेस न्यूज़) सतर्कता की महत्वता को उजागर करते हुए एनटीपीसी कोरबा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का शुभारंभ किया। 26 अक्टूबर 2021 से 1 नवंबर 2021 तक चलने वाले जागरूकता सप्ताह की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से की गयी। एनटीपीसी कोरबा के कार्यकरी निदेशक श्री बिस्वरूप बसु के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने हिन्दी में सतर्कता की शपथ ली। तत्पश्चात महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री पी राम प्रसाद ने कर्मचारियों को अंग्रेज़ी में शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गयी। इस अवसर श्री बिस्वरूप बसु ने कर्मचारियों को आजीवन भ्रष्टाचार मुक्त रहने तथा भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मेहनत, लगन तथा निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाएं।

कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक गण, विभाग अध्यक्ष गण, यूनियन प्रतिनिधि एवं एमएस टीम्स के माध्यम से अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सभा में एनटीपीसी के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉक्टर पीपी कुलकर्णी भी उपस्थित थे।
एनटीपीसी कोरबा द्वारा ना सिर्फ प्लांट परिसर अपितु निकटतम स्कूल, कॉलेज, ग्राम सभा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 के सभी कार्यक्रमों की सकुशल निर्वाचन श्री डी के सोनकर, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

