(. पुष्पेन्द्र श्रीवास .) कोरबा। 3 साल की आदिवासी बच्ची के हत्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वह भागकर जांजगीर के एक गांव में छिपा हुआ था। वह बच्ची को चॉकलेट के बहाने साथ ले गया था। रेप में नाकाम रहने पर उसने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। पकड़ा गया आरोपी बच्ची का पड़ोसी होने के साथ ही उसका दूर का रिश्तेदार भी है। वारदात 3 दिन पहले पाली थाना क्षेत्र में हुई थी।

दरअसल, छिंदपानी गांव निवासी 3 साल की आदिवासी बच्ची का शव शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन मकान में मिला था। पूछताछ में पता चला था कि पड़ोस में रहने वाला 25 साल का अर्जुन धनुहार उसे चॉकलेट खिला रहा था, फिर घुमाने के लिए अपने साथ ले गया था। वारदात के बाद से ही अर्जुन सिंह भागा हुआ था। इस बीच पुलिस को सोमवार को उसके ग्राम उड़ता में दिखाई देने का पता चला। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह जांजगीर में छिपा है।
इस पर पुलिस टीम ग्रामीणों का वेश बनाकर जांजगीर के ग्राम कांड्रा पहुंच गए। वहां मंगलवार सुबह नित्य क्रिया का अभिनय कर आरोपी अर्जुन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अर्जुन नहाने के लिए तालाब के पास पहुंचा, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पकड़ कर कोरबा ले आए। पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा SP ने की है।
परिजन पहुंच गए तो अपनी मंशा में नहीं हो सका कामयाब
पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह बच्ची को अपने साथ ले गया था। रात में वह बच्ची से दुष्कर्म की नीयत से था, लेकिन इस बीच बच्ची के परिजनों और लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि निर्माणाधीन मकान में उसने बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। इस बीच परिजन बच्ची को तलाश करते हुए आरोपी को घर पहुंच गए और पूछताछ करने लगे। पकड़े जाने के डर से वह घर से निकल कर भाग गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

