रायगढ़ स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के स्टापेज, बिलासपुर तक आने वाली गाड़ियों को रायगढ़ तक बढ़ाने, रायगढ़ में ट्रेनों की साफ सफाई के लिये यार्ड सहित अन्य कई सुझाव के साथ मांग की।
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) दक्षिण पूर्व मध्य – रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार के साथ गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 को बिलासपुर सांसद अरूण साव की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में सम्पन्न हुई । इस बैठक में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगल्ले, बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी, सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह उपस्थित हुये । साथ ही कोरबा के सांसद डा . श्रीमती ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधि तथा सरगुजा के सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के प्रतिनिधि ने भाग लिया । इस बैठक में मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं मंडल के शाखाधिकारी उपस्थित थे ।
रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने बैठक में रायगढ़ स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के स्टापेज, बिलासपुर तक आने वाली गाड़ियों को रायगढ़ तक बढ़ाने, रायगढ़ में ट्रेनों की साफ सफाई के लिये यार्ड सहित अन्य कई सुझाव के साथ मांग की।
मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय ने मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से , भारतीय रेलवे में अधोसंरचना का विकास , कोरोना काल में रेलवे द्वारा किया गया संघर्ष , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों , इंफ्रास्ट्रक्चर , माल – लदान में निरंतर वृद्धि , गाड़ियों का क्षमता आवर्धन , समयबद्धता , दिव्यांग जनों , महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं , खान – पान , वाई – फाई , स्वच्छता प्रोजेक्ट , उत्कृष्ट प्रोजेक्ट , मंडल के स्टेशनों का आईएसओ प्रमाणीकरण , ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन , एक राष्ट्र एक रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 यात्री , सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी । माननीय सांसदों द्वारा मंडल में हो रही विकास कार्यों , उपलब्ध यात्री सुविधाओं तथा सफाई व्यवस्था की खुले मन से तारीफ की गई तथा रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया गया | साथ ही एजेंडा के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया । महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने – अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुभाव देने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही बैठक में उठाए गए सभी सुझाव / विकास कार्यों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करने के प्रति आश्वत किया । – उप महाप्रबंधक ( सामान्य ) तन्मय माहेश्वरी ने अच्छे सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

