बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आखिरकार एसएसपी दीपक झा के निर्देश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है,दरसल बीते दिनों कांग्रेस नेता अकबर खान सिविल लाइन थाना आकर पुलिस कर्मियों के सामने शहर के विधायक शैलेश पांडेय को अपशब्द कहकर और गाली गलौच दे रहे थे। जिसकी शिकायत आज कांग्रेसियो समेत विधायक समर्थकों में एसएसपी से की,और कार्रवाई की मांग की,इधर यह मामला आग की तरह फैलने लगा और बाद में विधायक समर्थक मोनू उर्फ आशीष अवस्थी ने सिविल लाइन थाना जाकर जुर्म दर्ज कराया। सिविल लाइन टीआई शनिप रात्रे ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुर्म दर्ज किया गया है। फ़िलहाल कांग्रेस नेता अकबर खान के वीडियो को लेकर शहर में जोरो की चर्चा हो रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

