कोरिया (वायरलेस न्यूज़) ।जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की अभिनव पहल की तस्वीर इस दीपावली हर घर के द्वार पर रंगोली के रूप नजर आया। निजात अभियान को लेकर जिले के महिलाओं एवं बच्चों मे जबरदस्त उत्साह दिखा, जो घरों के बाहर रंगोली सजाकर नशे के खिलाफ लोगो को मैसेज देते नजर आए। इसके साथ ही दीपावली के शुभ अवसर पर शहर के व्यपारियो ने अपने दुकानों के सामने रंगोली सजाकर नशे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ मिलकर दीपावली के दिन पूरा जिला एकजुट होकर जंग लड़ते हुए नजर आये। रंगोली सजाकर महिलाएं, व्यपारियो व बेटियों ने पुलिस अधीक्षक को दीपावली का तोहफा दिया। निजात अभियान के तहत नवजवानों को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए लगातार हो रही कार्यवाही से इस समय हर एक परिवार के चेहरे में सिर्फ खुशिया ही देखने को मिल रहा है । आपको बता दे कि जिले के नए कप्तान के आने के बाद आज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध गाँजा, चरस, ब्राउन शुगर जैसे कई मादक पदार्थों पर पूरी तरह से रोक लग गया है। अभी तक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सैकड़ों अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही किया गया इतना ही नही कई अपराधी तो जिला छोड़कर फरार हो गए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

