🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहीद के परिजनों से मिलकर बांटी गई दीपोत्सव की खुशियां….

On: November 6, 2021 8:15 AM

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला पुलिस के अधिकारियों द्वारा दीपमालिका के पर्व पर शहीद परिवारों के घर जाकर उनके परिजनों में मिठाईयां, फल, पटाखे वितरित कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी गई है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर पुलिस

अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक एवं थाना प्रभारीगण द्वारा उनके क्षेत्र में निवास कर रहे शहीद के परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना गया, उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देकर मिठाई ,फल एवम पटाखे भेंट किया गया । पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद के परिजनों से व्यक्तिगत, पारिवारिक और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराने का आग्रह किया गया। शहीद के परिजन ऐसी कोई समस्या प्रकट नहीं किए, अधिकारियों द्वारा कहा गया कि वे पुलिस परिवार के हिस्सा हैं, कभी भी किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या हो तो संपर्क करें, जिससे उसका उचित समाधान किया जा सके।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment