रायगढ़ / (वायरलेस न्यूज़ 5 नवम्बर)
वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद एवं एम आई सी सदस्य अनुपमा शाखा यादव ने सफाई कार्य मे लगे सफाई मित्र व स्वच्छता दीदीयों के साथ दिवाली पर्व व गोवेर्धन पूजन की खुशियां मिलकर बांटी ।
उन्होंने बताया कि कोविड काल मे जब जब पुरा शहर अपने घरों की चारदीवारी में सिमट गया था तब भी ये स्वच्छता दीदियां व सफाई मित्र ही थे जिन्होंने बिना परवाह किये जान जोखिम में उठाकर भी हमारे आसपास की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा था और जब जनजीवन पुनः मुख्यधारा में आ रहा है तब भी ये लोग रोज तड़के उठकर हमारी सेवा में लग जाते हैं ऐसे में इस दिवाली को इनके साथ खुशियाँ मनाने उन्हें मिष्ठान महिला स्वच्छता दीदियों को साड़ी व पुरुष सफाई मित्रों को टी शर्ट व पुरुस्कार देकर उनके साथ समय व्यतीत करने का आनंद उठाने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। निगम की एम आइ सी सदस्य एवं विद्युत प्रभारी अनुपमा शाखा यादव ने अपने अनुभव व्यक्त करते हुए बताया कि इस अवसर में उन सभी स्वच्छता दिदियों और सफाई मित्रों के चेहरों की मुस्कान से वास्तव में हृदय आनन्दित हुआ उसे शब्दों में व्यक्त नहीँ किया जा सकता ये वास्तव में मेरे लिए यादगार व स्मरणीय पल थे मैं सभी स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों की हृदय से आभारी हुँ।
साथ ही खुशियों के इन लम्हों के गवाह बने शाखा यादव महामंत्री जिला काँग्रेस कमेटी,अरविंद द्विवेदी,हेमंत यादव , भाना यादव व स्वच्छता दीदी रजनी लहरे,शिव कुमारी टण्डन,बबिता वाग, नंदनीB सोना,संगीत दीप, रजनी दीप, जया, बबली व सफाई मित्र रमेश बेहरा,बालकृष्ण (लोहा), गोपाल,राधा माधव, बबलू एवम गोविंदा इस दौरान उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

