कोरिया।(वायरलेस न्यूज़) कोरिया जिले में एक युवक ने आवेश में आकर अपने पिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। कोरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.11.2021 को शाम करीब 05:00 बजे मृतक प्रीतपाल किण्डो निवासी महराजपुर नागपुर का शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा विवाद कर रहा था, कि उसका बड़ा लड़का आरोपी सूरज कुमार द्वारा मना करने पर नहीं माना तब गुस्से में सूरज कुमार लकड़ी के फाड़ा टुकड़ा से अपने पिता प्रीतपाल के सिर, चेहरा, एवं पुरे बदन में ताबड़तोड़ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया, जमीन में गिर जाने के बाद भी गुस्से में काफी देर तक मारता रहा तथा प्रीतपाल के मौत होने के बाद भी आरोपी सूरज कुमार गुस्से में जमीन में शव को घसीटता रहा। प्रार्थी अनिल किण्डो निवासी महराजपुर की सूचना पर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह को दी गई, पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया कि जिससे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा नगर पुलिस अधीक्षक पी०पी० सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तथा पुलिस सहायता केन्द्र नागपुर प्रभारी उनि ममता केरकेट्टा व टीम के साथ ग्राम महराजपुर गये आरोपी को हिरासत में लिया गया, मामले की तत्परता से विवेचना करते हुये आरोपी सूरज कुमार पिता प्रीतपाल किण्डो उम्र 18 वर्ष 03 माह सा० महराजपुर थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक पी०पी०सिंह के उपस्थिति में तत्परता से कार्यवाही करते हुये आरोपी को चन्द घन्टे के अन्दर गिरफ्तार करने व सम्पुर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह उप निरी0 ममता केरकेट्टा, प्र०आर० रामरूप सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, मो० अब्बास, पहलवान सिंह, रियाज, एनसी अजय दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

