*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । दुष्कर्म की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता दिखाते हुए एक बार फिर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज के बाद ही आरोपी की पतासाजी में जुट गये, इस दौरान आरोपी के पुसौर में होने की जानकारी मिलने पर अपनी टीम के साथ आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर दो घंटे के भीतर ही आरोपी की गिरफ्तारी कर थाना लाया गया, जिसे आज शाम आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । दुष्कर्म की पीड़िता आज दिनांक 06/11/2021 को थाना कोतवाली आकर महिला डेस्क में उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार एवं थाना प्रभारी कोतवाली मनीष नागर को बताई कि पिछले 6 साल से रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर जॉब करती है, काम के सिलसिले में पुसौर क्षेत्र आना जाना करती थी, जहां मई 2021 से *गंगादास मानिकपुरी निवासी दर्रीघाट मस्तुरी बिलासपुर* से जान पहचान, दोस्ती हुई , गंगादास मानिकपुरी एनटीपीसी लारा में इंजीनियर होना बताया था । दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे, इसी दरम्यान गंगादास मानिकपुरी शादी करने का विश्वास दिलाकर रायगढ़ किराये मकान में आकर शारीरिक शोषण करता था, शादी करने को कहने पर एक दिन गंगादास मानिकपुरी स्थानीय मंदिर में सिंदुर लगाकर अब शादी कर लिया हूं कहने लगा । कुछ दिनों पहले युवती को पता चला कि गंगादास मानिकपुरी किसी और लड़की से शादी तय कर लिया है और अब इसे अपनाने से इंकार कर रहा है । युवती के रिपोर्ट पर धारा 376 IPC अपराध कायम किया गया । रिपोर्ट दर्ज के तत्काल बाद महिला संबंधी अपराध को गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी मनीष नागर, हमराह उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, प्रधान आरक्षक नंदु सारथी, आरक्षक हेम प्रकाश सोन, मनोज पटनायक आरोपी पतासाजी के लिये पुसौर रवाना हुये और आरोपी *गंगादास मानिकपुरी पिता सूरजमन मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी दर्रीघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम पुसौर* को कहीं और फरार होने के पहले हिरासत में लेकर थाना कोतवाली लाये, जिसे दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

