🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सोशल फोरम आँन ह्यूमन राईट्स की जनरल कौंसिल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पूना के पावना,लोनावाला जोन में संपन्न

On: November 19, 2021 5:26 PM

शहीद विप्लव,अनुजा व अबीर को दी गई श्रद्धांजलि

जयंत व जितेन्द्र फोरम में हुए मनोनीत !
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) बरौद कॉलरी।फोरम एक शक्ति है इस संस्था की गतिविधियों को उच्च शिखर तक लेकर जाना है महिलाओं के साथ ही नवयुवकों को भी जोड़ कर पूरे देश में सदस्यता अभियान चलावें इसमें जल्दबाजी न करें पर बेदाग हीरे जरूर जोड़े पीडितों की हर संभव मदद करें और दिल खोलकर कार्य करें तभी लोगों का विश्वास अर्जित होगा,यह कहना सोशल फोरमआँन ह्यूमन राईट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान का है,गत रविवार को महाराष्ट्र के पूना से साठ कि.मी. दूर पावना डेम के आगे पहाड़ियों से घिरे मनोरम दृश्यों और जंगलों से घिरे नितिन अग्रवाल महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष के फार्म हाउस तूंगी परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित शताधिक सदस्यों को संबोधित कर रहे थे,उक्त अवसर पर उन्होनें यह भी कहा कि कोविड-19 के गत दो वर्षो में वर्चुअल वेबीनार ही होते रहे पर स्थिति सामान्य होने पर उसके पश्चात यह पहली सेमीनार है उन्होंने छ.ग. की गतिविधियों की सराहना करते हुए महाराष्ट्र को भी समकक्ष बतलाया मिटिंग के प्रारंभ में द्वीप प्रज्ज्वलित कर सभी को फोरम के काडर अनुसार शपथ दिलवाई गई !उक्त बैठक को फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेव्हीएस सिसोदिया,राष्ट्रीय सचिव अमित बैनर्जी,संयुक्त सचिव एचके पासवान,महाराष्ट्र के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल,महासचिव सफदर सिद्दीकी,छ.ग.अध्यक्ष गनपत चौहान,राजस्थान अध्यक्ष गणेश शर्मा,दिल्ली अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर,महासचिव गिरिश सारस्वत,राष्ट्रीय कोशाध्यक्ष शेखर सेल,संस्थापक सदस्य आर एस परदेशी,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी नायडू,महासचिव अनिता दायगूड़े,संयुक्त महासचिव डॉ.टी.डी.सत्यवाणी ने संबोधित करते हुए फोरम में किये जा रहे कार्यो का लेखा जोखा रखते हुए आगामी कार्यो की कार्ययोजनाओं के अनेकों सुझाव रखे मिटिंग के दौरान फोरम को अन्य प्रदेशों में विस्तार करने की भी चर्चा हुई !
जयंत बहिदार व जितेन्द्र केसरी फोरम में हुए शरीक
―――――――――――――――
रायगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता जयंत बहिदार के द्वारा लम्बे समय से किये जा रहे सामाजिक कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए जिन्हें फोरम का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं दूसरी ओर रायगढ़ के ही लोकप्रिय गायक किशोर कुमार फेम जितेन्द्र केसरी को प्रादेशिक कोषाध्यक्ष के रूप
में जिनकी नियुक्ति की गई है छ.ग. प्रदेश से एचके पासवान,गनपत चौहान,जितेन्द्र केसरी,जयंत बहिदार,संजय जौहरी व वाहिद खान उक्त सेमीनार में उपस्थित थे !
शहीद विप्लव त्रिपाठी को दी गई श्रद्धांजलि
―――――――――――――――
फोरम के छ.ग.प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान ने अपने वक्तव्य के दौरान रायगढ़ के पंडित किशोरी मोहन त्रिपाठी से लेकर शहीद विप्लव,पत्नि अनुजा,बेटा अबीर के संदर्भ में जब बतलाया तब जनरल कौंसिल के समस्त पदाधिकारीयों व उपस्थित सदस्यों के मध्य माहौल गमगीन हो गया बैठक के अंत में आईटी सेल की संचालिका डॉ.हिमानी सोम ने शहीद विप्लव त्रिपाठी,अनुजा व अबीर को दो मिनट का मौन धारण करवाकर जिन्हें भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई !

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment