🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संकल्प पत्र का हुआ विमोचन … 50 से अधिक चिकित्सक एवं चिकित्सा मित्रों ने किया भाजपा में प्रवेश…..

On: November 23, 2021 8:28 AM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिले को स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूक करने एवं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वर्ग के लोगो को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने हेतु अपनी कार्यनीति तैयार की है। इसी कड़ी में कल दिनांक 21/11/2021 को जिला भाजपा कार्यालय में सांसद महोदया के उपस्थित में जिला एवं मंडल स्तरीय चिकित्सकों की भाजपा प्रवेश एवं जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के शुरुआत में शहीद कर्नल एवं उनके परिवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संकल्प पत्र का विमोचन लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ का उद्देश्य जिले के हर मंडलों में स्वास्थ्य शिविरो एवं अन्य जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करना है। उन्होंने यह भी बताया कि 31 मंडलों से आए 50 से अधिक चिकित्सक एवं चिकित्सा मित्रों का सांसद महोदया द्वारा भाजपा में प्रवेश करवाया गया एवं उन्हें भाजपा की आगामी नीतियों से अवगत करवाया। जिला कार्यालय के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीया सांसद मैडम जी के अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला जी , जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी मंच पर उपस्थित थे। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के समस्त सदस्य , सभी मंडलों से आए चिकित्सा मित्र, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
डॉ. अग्रवाल के अनुसार आने वाले समय में जिले के हर ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, स्कूल स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, टीकाकरण जागरूकता , स्वच्छता अभियान , चलाया जायेगा।
वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला ने अपने उद्बोधन में चिकित्सा प्रकोष्ठ को प्रोत्साहित करते हुए आगे की कार्यनीति एवं भाजपा की नीति सेवा ही संगठन के माध्यम से का मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने संयोजक डॉ अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंतिम उद्बोधन में लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्रीमती साय द्वारा सभी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्यों का भाजपा में स्वागत कर पीड़ित मानवता की सेवा करने हेतु उनका अहवाहन किया ।
कल के कार्यक्रम में श्री गुरुपाल भल्ला जी एवं डॉ. संध्या प्रधान के जन्म दिन का केक काट कर खुशियां बांटी गई ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment