
रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जनवरी 2021 को दो दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ आ रहे है। मुख्यमंत्री बघेल 2 जनवरी को दोपहर 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और मिनी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे। जिसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम रायगढ़ में करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल 3 जनवरी को प्रात: स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा दोपहर में रायगढ़ से प्रस्थान करेंगे।
कलेक्टर भीम सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल के जिले में आगमन की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, एडीएम राजेन्द्र कटारा व जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। जिसमें कार्यक्रम के आयोजन संबंधी कार्यों की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न विभागों के मध्य कार्य विभाजन किया गया। कलेक्टर सिंह ने जनसभा के आयोजन हेतु मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। वहां मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा के लिये बेरीकेटिंग सहित अन्य सभी तैयारियों के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों के आवागमन में सुविधा को ध्यान रखते हुये टे्रफिक व पार्किंग व्यवस्था के लिये आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

