🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ी फिल्म “प्रेम युद्ध” के लिए ऑडिशन 31 को
फिल्म में सहायक कलाकारों की भूमिका के लिए होगा चयन

On: December 28, 2020 2:08 PM


रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) यदि आप अभिनय के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं। आपको एक्टिंग का शौक है और फिल्म में किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकारों को यह मौका दे रहा है राधेय फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस।
राधेय फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट हाउस रायगढ़ के ही ऊर्जावान व जोशीले युवकों की कंपनी है, जिसके बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘प्रेम युद्ध की शूटिंग शीघ्र ही प्रारंभ होने वाली है। इस फिल्म में सहायक कलाकारों का चयन करने के लिए 31 दिसंबर को ऑडिशन लिया जाएगा।
फिल्म के निर्माता आशीष शर्मा (आशीष ट्रेवल बिलासपुर) व डायरेक्टर सुमित मिश्रा ने बताया कि यह आडिशन 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शाम 4 बजे तक इतवारी बाजार स्थित सत्यम साइबर के सामने वायएम डांस एकेडमी में लिया जाएगा। ऑडिशन में आने वाले कलाकारों से निवेदन है कि वे मास्क पहनकर ही आएं और कोरोना के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने बताया कि फिल्म का विधिवत् मुहूर्त शाट बाबाधाम कोसमनारा में इसी माह के शुरूआत में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू सहित शहर के गणमान्य नागरिकों व फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में हुआ था। अब अगले माह से शूटिंग प्रारंभ हो जाएगी। इस फिल्म के अधिकतर हिस्सों का फिल्मांकन रायगढ़ शहर व आसपास के लोकेशनों में किया जाएगा। इसके लिए फिल्म की पूरी यूनिट जनवरी के पहले सप्ताह में ही शहर पहुंच जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment