किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुन्द – महासमुंद जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में लकड़ी तस्करी का खेल लगातार जारी है सरायपाली वन परिक्षेत्र के ग्राम पोड़ापाली में बेशकीमती सागौन लकड़ी की तस्करी कर एक घर में भंडारण कर रखने वाले एक शख्स के खिलाफ वन विभाग की टीम ने दबिश देकर कार्यवाही की है आरोपी के घर से भारी मात्रा में सागौन के गोले और सागौन के चिरान बरामद किए गए हैं। लकड़ी तस्करी के इस बड़ी कार्यवाही को लेकर मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायपाली वन परिक्षेत्र के वन अफसरों की एक टीम ने ग्राम पोडापाली पहुंचकर अंगद पिता राजाराम के यहां सर्च वारंट लेकर तलाशी ली गई । जिसमें सागौन के गोले और सागौन के चिरान काफी मात्रा में भंडारित कर रखे होने पाया गया जिसे निकालकर वन परिक्षेत्र कार्यालय सरायपाली लाया गया है उक्त सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई है और कब से इस तरह तस्करी का खेल चल रहा था इस बात की जांच वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा की गई लकड़ी तस्करी के इस बड़ी कार्यवाही के बाद लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

