🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जानवर को तालाब में नहलाने के बाद लापरवाही पूर्वक रेल लाइन के किनारे से ले जाने के कारण कल अमेरी में घटना घटित हुई आरपीएफ ने जानवर मालिक को किया गिरफ्तार

On: November 27, 2021 11:26 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 24.11. 2021 को बिलासपुर तथा उसलापुर स्टेशन के मध्य अमेरी समपार फाटक के पास किलोमीटर नंबर 724/13- 15 के बीच गाड़ी संख्या COM/JAB से 4 भैंस कटने की घटना घटित हुई थीI इस संबंध में श्री भास्कर सोनी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक एन.पी. मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल चौकी उसलापुर तथा बी सिंह सहायक उपनिरीक्षक उसलापुर की टीम द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि उक्त घटना में मृत जानवर सुनील कुमार यादव पिता स्वर्गीय छत्तू यादव उम्र 40 वर्ष निवासी अमेरी वार्ड नंबर 4 थाना सकरी जिला बिलासपुर के थेI जिनके द्वारा अपने जानवर को तालाब में नहलाने के बाद लापरवाही पूर्वक रेल लाइन के किनारे से ले जाने के कारण यह घटना घटित हुई थीI अतः जांच के दौरान जानवर के मालिक की गलती पाए जाने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर रेल अधिनियम के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल चौकी उसलापुर में अपराध संख्या-1156/2021 U/s 154 रेल अधिनियम दिनांक 27.11.2021द्वारा आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा हैI

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment