लूटपाट की सूचना पर अलर्ट घरघोड़ा पुलिस ने नाकेबंदी कर इलाके में की छापेमारी, एक आरोपी
आरोपी से दो मोबाइल, नकदी रकम और मोटर सायकल की जप्ती, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस टीम
*रायगढ़* । दिनांक 02.12.2021 की रात्रि करीब 8.30 बजे छाल रोड बाईपास चौक घरघोडा में ढाबा के सामने पैदल ढाबा खाना खाने जा रहे तीन ड्रायवरों के साथ मोटर सायकल में आये तीन युवक उन्हें डरा धमकाकर तीनों के मोबाइल और नकदी रकम 500 रूपये लूटपाट कर भाग गये थे । घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा टीआई अमित सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा TI अमित सिंह द्वारा घरघोड़ा थाने एवं सीमावर्ती थाना पूंजीपथरा, लैलूंगा, छाल, तमनार एवं धरमजयगढ़ को नाकेबंदी का पाइंट देकर अपने स्टाफ के साथ आरोपियों के ठिकानों में दबिश दिया गया । महज 06 घंटे के भीतर पुलिस पार्टी एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे दो मोबाइल, नकदी रूपये एवं लूट में प्रयुक्त मोटर सायकल की जप्ती की गई है । फरार आरोपियों की सघन पतासाजी कर पुलिस टीमों द्वारा दबिश दिया जा रहा है । जानकारी के अनुसार दिनांक 02.12.2021 के रात्रि 8.30 बजे FCI गोदाम घरघोडा में ड्रायवरी का काम करने वाले रामाशंकर पटेल (33 साल) अपने दो साथी ड्रायवर के साथ खाना खाने पैदल ढाबा जा रहे थे कि बाईपास गोहडीडीपा चौक महंत ढाबा के पास घरघोडा बस्ती की ओर से मोटर सायकल पर तीन लड़के आये और इन्हें डरा धमकाकर इनसे तीन मोबाइल और 500 रूपये को लूटकर भाग गये । देर रात्रि रामाशंकर पटेल थाना घरघोड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को लूटपाट की जानकारी दिया । लूटपाट करने वाले घरघोड़ा के कृष्णा खाण्डे, मिथलेश खाण्डे और शातीर बदमाश बाबी सारथी के द्वारा कराने की जानकारी मिली । प्रार्थी रामाशंकर पटेल के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में *अपराध क्रमांक 390/2021 धारा 392, 34 भादवि* कायम कर इलाके की नाकेबंदी कर टीआई अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दिया गया, जिसमें महज 06 घंटे के भीतर आरोपी *कृष्णा खांडे पिता पुनीराम खांडे उम्र 20 साल निवासी घरघोड़ा* को पकडा गया । आरोपी ने पूछताछ में अपने दो साथी मिथलेश खाण्डे और बाबी सारथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया है । आरोपी के मेमोरंडम पर *लूट के 02 नग मोबाईल कीमती 14,500 रूपये एवं नगदी रकम 500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त सोल्ड मोटर सायकल बाक्सर कीमती 20,000 रूपये कुल 35,000 रूपये* की मशरूका बरामदगी की गई है । फरार आरोपियों की पता तलाश में पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दी जा रही है । आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में टीआई अमित सिंह तथा सउनि चंदन सिंह नेताम, प्रआर. चितामणी कुर्रे, आरक्षक विरेन्द्र भगत का मुख्य भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

