● आरोपी घर पीछे बाड़ी में छिपा रखा था शराब, #बरमकेला पुलिस ने की रेड कार्यवाही….. *रायगढ़* । दिनांक 08/12/2021 को थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मारकंडे के निर्देशन पर थाना स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम तोरेसिंघा के चन्द्रकांत कोडाकू के घर शराब रेड कार्रवाही किया गया । थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि चन्द्रकांत कोडाकू घर पर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये रखा है । रेड कार्रवाई के लिये पहुंची पुलिस टीम द्वारा चन्द्रकांत कोडाकू से अवैध रूप से शराब बेचने के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर घर पीछे बाडी खुला जगह में महुआ शराब रखना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे में एक 10 लीटर प्लास्टिक जरिकेन क्षमता वाली जरकिन में भरा 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹2,000 का जप्त किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी डी.के. मारकंडे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक तरुण महिलाने व महिला आरक्षक अंजना मिंज शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

