जिला प्रशासन की अपील- कोविड पॉजिटिव होने पर पोर्टल के लिंक http://homeisolation.cgcovid19.in पर या कंट्रोल रूम के नम्बर 07712445785,7880100331, 7880100332 पर अवश्य दें अपनी सही जानकारी

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने रायपुर जिले में महामारी अधिनियम के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने के कड़े निर्देश देते हुए पुलिस में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने निर्देश दिए हैं। जिले में ऐसे 19 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिन्होंने गलत दूरभाष, पता देकर अथवा होम आइसोलेशन पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत न कर अपनी जानकारी छुपाई है, साथ ही पॉजिटिव होने के बाद भी अपने घर से बाहर निकलकर दूसरों के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डाला है। प्रशासन द्वारा इन लोगों से संपर्क करने के प्रयास के दौरान भी इन्होंने गंभीर लापरवाही बरतते हुए जानबूझकर अपने संबंध में सही जानकारी नहीं दी, अब ऐसे लोगों पर एफ़.आई.आर. होगी। कलेेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश के बाद आज से नगर निगम, रायपुर, बीरगांव सहित जिले के सभी अनुविभागों में सख्ती शुरू कर दी गई है। अब तक रायपुर जिले में ऐसे 19 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई एवं होम आइसोलेशन के पोर्टल http://homeisolation.cgcovid19.in पर अपना पंजीयन भी जानबूझकर नहीं किया है। इसमें ऐसे मरीज भी शामिल है जिन्होंने होम आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते हुए घर के बाहर रहकर अन्य के जीवन एवं स्वास्थ्य को खतरे में डाला है। अब ऐसे गैर जिम्मेदार मरीजों के विरुद्ध संबंधित थाने में एफ.आई.आर दर्ज होंगे। जानकारी के अनुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र के नौ, मंदिर हसौद के छह, आरंग के एक, अभनपुर के एक और तिल्दा के दो मरीजों के विरूद्ध संबंधित थानेे में एफ.आई.आर दर्ज करने कार्रवाई की जा रही है। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर अपनी जांच अवश्य कराएं, रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन पर रहें। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यदि कोरोना के सामान्य लक्षण हो तो होम आइसोलेशन पर रहें और तत्काल इसकी सूचना पोर्टल के लिंक http://homeisolation.cgcovid19.in या रायपुर जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07712445785, 7880100331, 7880100332 पर आवश्यक रूप से दें। पोर्टल पर पंजीकृत सभी मरीजों को डॉक्टर, दवा, आपात परिस्थितियों में जरूरी हर सहायता एवं चिकित्सालय में भर्ती कराने की संपूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन की टीम करती है। पोर्टल पर पंजीयन होने से होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। ऐसे मरीज जोे पॉजिटिव होने पर भी लापरवाही बरतते हुए अन्य के स्वास्थ्य एवं जीवन को खतरे में डालते हैं उन सभी पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

