🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बालिका को झांसा देकर ओडिशा ले जाने वाले आरोपी को पॉक्सो एक्ट में किया गया गिरफ्तार….

On: January 25, 2022 7:28 AM

ओड़िशा जाकर नाबलिग बालिका को #डोंगरीपाली पुलिस की बरामद….

48 घंटे के भीतर लापता बालिका को खोज निकालने में पुलिस को मिली सफलता….

*रायगढ़(,वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर *डोंगरीपाली पुलिस* द्वारा गुम नाबालिग के मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए थाना में सूचना प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर ओडिशा के अंगुल जिले जाकर संदेही युवक का पतासाजी कर उसका पीछा करते हुए ग्राम ग्रीनजाल, थाना सोहेला जिला बरगढ़ (ओड़िशा) में संदेही को हिरासत में लिया गया । जहां नाबालिग बालिका संदेही के कब्जे में मिली, बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । आरोपी को पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया है । थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में #डोंगरीपाली पुलिस मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने हर समय एक्टिव मोड़ पर रहकर सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाही कर रही है । वहीं गुम नाबालिग मामले में भी #डोंगरीपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली है । जानकारी अनुसार दिनांक 21.01.2022 के शाम थाना डोंगरीपाली में बालिका के परिजन आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 18-01-22 के शाम बालिका घर से कहीं बिना बताये चली गयी है, जिसे रात भर अपने रिश्तेदारों, घर परिवार पर पता किये, उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा अज्ञात आरोपी पर *धारा 363 IPC* के तहत जुर्म दर्ज कर रात को ही विवेचना प्रारंभ कर बालिका के परिवारजनों, सहेलियों एवं परिचतों से पूछताछ कर जानकारी जुटाये । बालिका के अंगुल (ओडिशा) में *संदेही युवक विष्णु भोय* के साथ देखे जाने की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर थाना प्रभारी विशेष टीम गठित कर तत्काल ओड़िशा के अंगुल एवं अलग-अलग स्थानों पर रवाना किये । पुलिस टीम संदेही युवक एवं अपहृत बालिका की अंगुल में पतासाजी की गई जिनके अंगुल से फरार होकर रायगढ़-सरायपाली की ओर भागने की जानकारी पर संदेही का पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही विष्णु भोय को थाना सोहेला जिला बरगढ़ (ओड़िशा) के ग्राम ग्रीनजाल पर हिरासत में लिया गया, जहां अपहृत बालिका संदेही के कब्जे में मिली । दोनों को थाना लाया गया । आज दिनांक 24/01/2022 को बालिका का महिला अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें विष्णु भोय द्वारा शादी का प्रलोभन देकर ओड़िशा के अंगुल भगाकर ले जाना एवं जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाना बतायी । बालिका के मेडिकल रिपोर्ट, कथन पर प्रकरण में *धारा 366, 376 IPC 4, 6 Pocso Act* विस्तारित कर आरोपी *विष्णु भोय पिता वकीय भोय उम्र 25 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र डोंगरीपाली* को गिरफ्तार किया गया है । बालिका को विधिवत स्वजन के सुपुर्द किया गया है । पुलिस के इस त्वरित कार्य को लेकर स्वजन ने सराहना की है । अपहृत नाबालिग बालिका की पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी में डोंगरीपाली पुलिस के साथ सायबर सेल की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment