बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी सीपत में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, हर्षोल्लास से मनाया गया
एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 जनवरी 2022 को 73वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास एवं सद्भावना से कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया। इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि, श्री के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) स्टेशन प्रभारी ने श्री कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया । इस दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय श्री नायक ने सी.आई.एस.एफ. के परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. के जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय ने अपने सम्बोधन के माध्यम से देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए, समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों उनके परिजनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री के एस नायक ने एनटीपीसी की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता संयुक्त उद्यमों सहित 67907.5 मेगावाट है, देश के ऊर्जा जरुरतों को पूरा करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होने एनटीपीसी सीपत की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 के दौरान अबतक दिनांक 25.01.2022 तक 82.80 प्रतिशत पीएलएफ की दर से कुल 17760 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया l दिसंबर 21 तक सीपत स्टेशन ने 16438 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर एनटीपीसी मे तीसरा तथा 83.58% पीएलएफ के साथ एनटीपीसी में चौथा स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि महोदय ने परियोजना में कार्यरत नैगम सामाजिक दायित्व अनुभाग, संगवारी महिला समिति, सभी यूनियन व एसोसिएशन की उनके रचनात्मक व सकारात्मक योगदान के लिए सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) श्री एस बनर्जी, महाप्रबंधक, (प्रचालन), श्री ए चटर्जी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), संगवारी महिला समिति की पदाधिकारीगण, प्राचार्य, बाल भारती पब्लिक स्कूल, श्री शलभ निगम, डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ, , सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उज्ज्वल नगर वासी एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे l
समारोह के अंत मे उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा गुब्बारे को हवा में छोड़ा गया l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

