कोनी, लोफंदी अरपा नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही
अवैध उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर, जेसीबी तथा पोकलेन मशीन जप्त

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 27 जनवरी 2022। जिले के कोनी और लोफंदी गांव में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कोनी स्थित अरपा नदी मेें अवैध रेत का उत्खनन करते हुए 1 नग ट्रैक्टर और 1 नग पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम लोफंदी में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पर 1 नग जेसीबी मशीन तथा 2 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ये महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।
क्रमांक 99/सुजीत सिंह
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

