🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

NTPC सीपत ने जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के नये-नये आयामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया

On: March 26, 2022 4:03 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सीपत,विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में  एनटीपीसी-सीपत परियोजना के पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीपत में जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया |

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के  विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | इस कार्यशाला में  कालेज की प्राचार्या श्रीमती नीना वाखरिया ने अपना संबोधन दिया उन्होनें अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया | उनके अलावा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया  तथा विद्यार्थियों को जल के महत्व एवं संरक्षण के बारे में अपने अनुभव तथा सुझाव साझा किये | 

इसी कडी में एनटीपीसी-सीपत, पर्यावरण प्रबंधन विभाग के उप-महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा तथा अपर महाप्रबंधक डॉ. एम. मुत्थुरामन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया | इन्होंने ने भी जल के महत्व तथा उसके संरक्षण के नये-नये आयामों के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा अपने दैनिक दिनचर्या में उसका अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया | 

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment