बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) रेडी टू ईट मामले में महिला स्व सहायता समूहों को हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन को 1 अप्रैल 2022 को नया निर्देश जारी करते हुए, 30 अप्रैल 2022 तक स्व सहायता समूहों को ही रेडी टू ईट / टेक होम राशन के बनाने और वितरण की यथास्तिथि बनाये रखने के निर्देश दिए है I मामला इस प्रकार है कि, भारत सरकार के ICDS स्कीम (इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम) के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में रेडी टू ईट / टेक होम राशन को बनाने और उसके वितरण का सम्पूर्ण कार्य छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा संपन्न होता रहा है I राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग नें कुछ दिनों पूर्व रेडी टू ईट / टेक होम राशन को बनाने और उसके वितरण का सम्पूर्ण कार्य छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड निगम को 1 फरवरी 2022 से संचालित करने के आदेश जारी कर दिए थे I इस आदेश से व्यथित होकर कुछ स्व सहायता समूहों नें अपने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और अनादि शर्मा एवं अन्य अधिवक्ताओं के मार्फ़त माननीय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के समक्ष याचिका लगाई थी I याचिका कोर्ट में लगने के पश्चात राज्य शासन नें बीज निगम को रेडी टू ईट / टेक होम राशन को बनाने और उसके वितरण के कार्य की तारीख बढाकर 1 अप्रैल 2022 कर दी थी I मामले की पुनः सुनवाई 1 अप्रैल को माननीय जस्टिस श्री राजेंद्र चन्द्र सिंह सामंत की एकल पीठ में हुई I सुनवाई के मध्यांतर कोर्ट नें नए अंतरिम निर्देश जारी करते हुए राज्य शासन को महिला स्व सहायता समूहों को अगले एक महीने तक या कोर्ट के आखिरी फैसले की तारीख तक रेडी टू ईट / टेक होम राशन को बनाने और उसके वितरण के कार्य में यथास्तिथि बनाये रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं (“This status quo shall continue until 30.04.2022 or the date on which judgment is delivered in this case, whichever may be earlier.”) I मामले की अगली सुनवाई 5 अप्रैल 2022 को निश्चित हुई है I
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

