🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गिरदावरी कार्य में सतर्कता एवं शुद्धता के साथ किया जाए- कमिश्नर श्री खलखो

On: September 8, 2020 2:17 PM

कमिश्नर ने कोण्डागांव में किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

जगदलपुर, 08 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलखो कोण्डागांव जिले के ग्राम लंजोड़ा में गिरदावरी कार्यो का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने ग्राम लंजोड़ा के पटवारी से खसरा, बी-1 अभिलेख, नक्शे एवं ऑनलाइन रिकार्डस् को मंगाकर उनका मिलान किया साथ ही उपस्थित अधिकारियों को गिरदावरी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ इस कार्य में सतर्कता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व कमिश्नर श्री खलखो ने आदिम जाति सहकारी समिति के कार्यालय में ग्राम में गिरदावरी के अंतर्गत खसरों और अभिलेखों का मिलान भूइंया साफ्टवेयर की प्रविष्टियों से किया। जिसमें उन्होंने भू-अभिलेख का मैनुअल तथा भूइंया साफ्टवेयर में प्रविष्टि के कार्य में समानता रखने और सभी अधुरी प्रविष्टियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा साथ ही गिरदावरी में किये जाने वाले ऑनलाइन एंट्री को प्रतिदिन करते हुए इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इस बार शासन द्वारा प्रारंभ किया गया फोटो प्रमाणिकरण का कार्य को भी प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को कहा। इसके पश्चात् कमिश्नर श्री खलखो ने जांच किये गये खसरे की मौके पर पहुंचकर वहां लगाये गये धान के रकबे का स्वयं निरीक्षण किया एवं गिरदावरी के अंतर्गत की गई प्रविष्टियों पर संतोष जाहीर करते हुए किसान से फसल के संबंध में जानकारी भी ली। इस अवसर पर एसडीएम फरसगांव डीआर ठाकुर, सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आरए खान, संयुक्त प्रबंधक कृषि एमएस ध्रुव, जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी एफएम खान, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक(जगदलपुर) केएस धु्रव, लैम्प्स प्रबंधक नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment