*बिलासपुर लौटते समय खरसिया थाना का किया निरक्षण*
खरसिया- बिलासपुर रेंज आईजी आर एल डांगी जी का रायगढ़ प्रवास के बाद बिलासपुर लौटते समय खरसिया पुलिस थाने में उन्होंने खरसिया थाने की रुक कर थाने सिपाही एवं स्टॉफ की जानकारी ली उन्होंने एक एक सिपाही एवं हवलदार से उनके सुख दुख पर विशेष ध्यान देकर उनकी बातों को सुना।आईजी डांगी साहब ने अल्प प्रवास पर अपने विचार करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे संभाग में शांति बनी रहे गुंडागर्दी ना हो नशीली पदार्थ पर रोक लगे लगे आपस में हमारा और आम पब्लिक के साथ जुड़ाव रहे लोगों का सीधा संपर्क हमसे बना रहे वे अपनी समस्याओं को रख सकें हम उनकी समस्याओं को तत्काल दूर करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि लोगों को हमारे प्रति विश्वास रहे और हम से सीधा संवाद करें इसलिए हमने सीधे संपर्क के लिए अपना मोबाइल नंबर आम नागरिकों के लिए रख दिया है इसी प्रकार अन्य अधिकारी भी अपने मोबाइल नंबरों को आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक करे जिससे वे सीधे संपर्क कर सकें।उन्होंने अपने संदेश में कहा की नागरिक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें जिससे वे गलत रास्ते पर ना जाएं तथा दिग्भ्रमित ना हो वह देश का भविष्य है बच्चों को अच्छे समझाइश दे यदि आप अपने बच्चों को अच्छा बना कर देंगे तो देश प्रगति पर होगा धार्मिक उन्माद से दूर रखें तथा किसी के बहकावे में ना आवे युवा तुर्क देश का भविष्य है और पूरा देश उन्हीं पर आश्रित है। सन 2020 मानव जाति के लिए काफी त्रास्दी भरा रहा अनेक लोग अपनो से बिछड़ गए यह त्रासदी लोगों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली है लोग सुरक्षित रहें अपने को इस बीमारी से दूर रखें तथा लोगों का भी ख्याल रखें जिससे इस गंभीर बीमारी के रूप में कोई चपेट में ना आए उन्होंने रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक की प्रसंशा करते हुए कहा कि जिस प्रकार रायगढ़ जिला में अमन चैन लायन आर्डर बेहतरीन हैं उसी प्रकार पूरे रेंज में भी इस प्रकार की व्यवस्था की आशा रखते हैं उनका पूरा फोकस यूथ पर रहा और उन्हें पूरा विश्वास है कि देश का यूथ भी प्रगति में अग्रसर होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

