घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह की सक्रियता से 3 और तांबा तार चोरों को घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर*
● आरोपियों से 15 किलो तांबा तार बरामद, चारभांठा स्कूल के पीछे रेल लाइन से चोरी कर छिपा रखे थे आरोपीगण…. *रायगढ़* । एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर #घरघोड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में रेल विद्युतीकरण के लिये बिछाये गये तांबा तार चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । घरघोड़ा-धरमजयगढ़ के मध्य रेल विद्युतीकरण के कार्य में लगी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड बिलासपुर के सुपरवाईजर हेमंत कुमार राउत द्वारा दिनांक 05.10.2022 को थाना घरघोड़ा में आवेदन देकर तांबा तार चोरी के संबंध में आवेदन दिया गया था, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 01.10.2022 से दिनांक 05.10.2022 के मध्य ग्राम चारभांठा प्राथमिक शाला पास रेल्वे लाईन के ऊपर लगे विद्युत तांबा तार कीमती 25,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 433/2022 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी दौरान तांबा तार चोरी कर छिपाकर रखे होने की मुखबिर की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की टीम संदेही (1) शशिभूषण दास वैष्णव उर्फ छोटु पिता धरमदास वैष्णव उम्र 24 वर्ष सा. कोटरीमाल (रायकेरा चौक), थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) (2) शौकीलाल चौहान पिता स्व. छेदीलाल चौहान उम्र 35 वर्ष (3) देवनाथ राठिया पिता वीरसिंह राठिया उम्र 27 वर्ष दोनों सा. कोगनारा (दर्रापारा), थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को हिरासत में लिया गया जिनसे पृथक-पृथक कड़ी पूछताछ करने पर तीनों चारभांठा स्कूल के पीछे रेल लाइन से तांबा तार चोरी कर छिपा रखना कबूल किये जिनके मेमोरंडम पर *जुमला 15 किलोग्राम तांबा तार कीमती 6,000 रूपये का एवं घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती लगा बांस बरामद कर जप्त किया गया* है । तीनों आरोपियों को चोरी के अपराध में कल दिनांक 14.10.2022 के दोपहर गिरफ्तार कर जेएमएफसी घरघोड़ा न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

