पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य

रायगढ़(वायरलेस न्यूज 7नवम्बर 2022) जिले की प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनमें खरसिया से छाल और हाटी होते हुए धरमजयगढ़ तथा रायगढ़ से घरघोड़ा होते हुए धरमजयगढ़ तक सड़क के विभिन्न हिस्सों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू कराया गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निर्देश पर निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसी क्रम में आज सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा सड़कों पर चल रहे कार्य का जायजा लेने पहुंचे। अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे, एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर. के.खांबरा भी इस दौरान साथ रहे। सीईओ श्री मिश्रा ने सड़कों के निर्माण की स्टेटस रिपोर्ट की जानकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से ली। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता के कार्य की गति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.के.खांबरा ने सड़कों के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

डभरा-खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़ पत्थलगांव मार्ग अंतर्गत खरसिया से छाल मार्ग तथा छाल से हाटी मार्ग में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी तरह हाटी से धरमजयगढ़ मार्ग के बायसी में मिट्टी कार्य एवं पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग में स्क्रेपिंग एवं बेड रोलिंग कार्य चल रहा है। इसी प्रकार रायगढ़ से धरमजयगढ़ सड़क मार्ग में जामपाली मार्ग में सरिया नाला के पास पेच एवं डीबीएम, जामपाली से

घरघोड़ा मार्ग में कंचनपुर के पास तथा घरघोड़ा से पूंजीपथरा मार्ग में डब्ल्यूएमएम कार्य, पूूंजीपथरा से रायगढ़ मार्ग में स्टार ढाबा गेरवानी से गेरवानी बस्ती तथा छाल से घरघोड़ा मार्ग में जीएसबी कार्य गेरवानी बस्ती में प्रगति पर है एवं बीटी स्केरीफाइंग का कार्य तराईमाल एवं बंजारी के मध्य तथा छाल से घरघोड़ा मार्ग में देवारमार के पास तथा घरघोड़ा से लैलूंगा मार्ग में रिटेनिंग वाल का कार्य, शोल्डर में मिट्टी का कार्य, डामर स्केरीफाइंग, डब्लयूएमएम एवं नाली कार्य कराया जा रहा है। सभी पैचेज के निर्माण और मरम्मत कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

